Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश…घर-घर बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति, शिव शक्ति संस्था और पतंजलि सेवा समिति की ओर से व्यापक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर तथा राहगीरों को पौधे वितरित किए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पक्षियों की सुरक्षा, सड़कों, गलियों और नालियों की स्वच्छता बनाए रखना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों से प्रकृति संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संस्थाओं के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनकी नियमित देखभाल का जिम्मा भी स्वयं लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति की सचिव हेमा मेलकानी ने पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी लता रौतेला को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बाइक चोर का पर्दाफाश...कोतवाली–बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 मोटरसाइकिलें बरामद

कार्यक्रम में लीला मनराल ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत “ये पॉलीथिन हटाना है, प्रकृति को बचाना है” प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। गीत के माध्यम से उन्होंने प्लास्टिक मुक्त समाज और हरित वातावरण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नशे पर STF का बड़ा प्रहार...40 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर सचिव हेमा मेलकानी, अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, संरक्षक लीला मनराल, उपसचिव रमेश चंद्र, हेमा चिलवाल, सुनीता कोटिया, रीता पांडे, ममता जोशी, गीता पंत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page