देहरादून में आमों की ‘लूट’, सड़क पर बिखरीं 600 पेटियां, लगा जाम

खबर शेयर करें

देहरादून। शहर के रिस्पना पुल पर देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 3:30 बजे आम से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में करीब 600 पेटियां आम लदी हुई थीं, जो पलटते ही सड़क पर बिखर गईं।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक के पलटते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बिखरे आमों को बटोरने में जुट गए। देखते ही देखते सड़क पर आम लूटने की होड़ लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रही बस खाई में गिरी, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

हालात इतने बिगड़े कि कुछ ही देर में पूरे पुल पर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गईं और पुलिस को ट्रैफिक संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  Udhamsingh Nagar: पंतनगर यूनिवर्सिटी कैंपस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और ट्रक को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। देर रात हुई इस घटना के कारण पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क: रसोई गैस आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। ट्रक का माल कहां से लोड हुआ था और कहां ले जाया जा रहा था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page