नैनीताल जिले में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अगस्त को जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। विभाग ने इस संबंध में “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है। चेतावनी में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, अतितीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा दौर, नदियों-नालों में तेज जल प्रवाह और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल–कालाढूंगी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर...खड़ी कार को मारी टक्कर, युवती समेत पांच घायल

स्थिति को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने आदेश जारी कर गुरुवार, 14 अगस्त को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि, जहां शिक्षण व आवासीय सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है, वे आवासीय संस्थान खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सक्लूसिव: हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्स चोरी का सिंडिकेट धड़ल्ले से जारी, धामी सरकार के जीरो टॉलरेंस दावे पर सवाल

डीएम ने स्पष्ट किया है कि केवल अत्यावश्यक स्थिति में ही शिक्षकों और स्टाफ को बुलाया जाए, खासकर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वालों को अनावश्यक न बुलाया जाए। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 24 अप्रैल 2025
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page