हल्द्वानी: गौलापार रोड पर बड़ा हादसा टला…चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौलापार बाईपास रोड स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पास सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक धू-धूकर जल उठी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार चालक की पहचान काठगोदाम निवासी त्रिभुवन पंत के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, किच्छा में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। बताया गया कि छह माह पूर्व उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्होंने वाहन को मरम्मत के लिए शोरूम में दिया था। रविवार को ही वह कार को शोरूम से लेकर लौटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 जून 2025

सोमवार सुबह त्रिभुवन पंत कार से किच्छा बैंक ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब सात बजे जब वह वापस हल्द्वानी लौट रहे थे, तभी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास कार से अचानक असामान्य आवाज आने लगी और देखते ही देखते धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए चालक ने कार की गति कम की और तुरंत बाहर कूद गया। इसके कुछ ही पलों बाद कार में आग लग गई और आग तेजी से फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वार्ड 58 की सड़क समस्या पर वन मंत्री उनियाल गंभीर, आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

घटना के दौरान स्टेडियम में राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता चल रही थी। आग लगते ही खिलाड़ी और उनके अभिभावक भी बाहर निकल आए। बीच सड़क पर कार में आग लगने से गौलापार बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा में 68 लोग लापता, 25 नेपाली मजदूर भी शामिल, प्रशासन ने की पुष्टि

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page