रुड़की: मंदिर के पास गोमांस मिलने से हंगामा, बजरंग दल ने की गिरफ्तारी की मांग

खबर शेयर करें

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की जिले के जौरासी गांव स्थित एक मंदिर के पास गोमांस मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 1 जुलाई से प्रवेश शुरू, दो नए कोर्स लॉन्च...छात्रों को मिलेगी सेमेस्टरवार फीस की सुविधा

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और केस दर्ज किया। इस दौरान, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोकशी में शामिल फरार आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर बदतमीजी पड़ी भारी, फेसबुक लाइव करने वाला हल्द्वानी का युवक गिरफ्तार

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page