Nainital: बीईओ दो दिन से नदारद…सीडीओ ने वेतन रोका, कार्रवाई की संस्तुति

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल): शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को परखने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मेहरागांव स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया, जहां जिम्मेदार अधिकारी ही अनुपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ग्रोवर पिछले दो दिनों से कार्यालय नहीं आ रही हैं। इतना ही नहीं, कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक भी लगातार दो दिन से अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों का दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही बीईओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगी 10 किमी दौड़, 600 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

औचक निरीक्षण की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की युवतियों ने ड्रोन तकनीकी क्षेत्र में बनाई नई पहचान, 'ड्रोन दीदी' योजना से मिली सफलता

इसके बाद सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने राजकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां कुल 116 पंजीकृत छात्रों में से 88 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय में सभी शिक्षक अपनी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने छात्रों से संवाद किया और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने की सलाह दी, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अब आयुष्मान योजना का लाभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी, गांवों में ही मिलेगा मुफ्त इलाज

सीडीओ की इस कार्रवाई को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page