Nainital: बस ओवरटेक करते समय हादसा…लालकुआं निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

कालाढूंगी (नैनीताल): कालाढूंगी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह कालाढूंगी के कमोला क्षेत्र में गुरुणी नाले के पास पहुंचे, उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी: सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, चार घायल, एक गंभीर

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जमीन सौदे के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी, दो प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर बवाल, प्रदेश पार्टी कार्यालय तलब

जांच अधिकारी एसआई तनवीर आलम के अनुसार, मृतक पुष्कर सिंह कार्की रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था और गुरुवार सुबह अपने घर लौट रहा था। वह परिवार का इकलौता सहारा था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page