Nainital: बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, स्टाफ हाउस क्षेत्र में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

नैनीताल। मंगलवार सुबह नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिमरन आर्या बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और स्टाफ हाउस क्षेत्र में रह रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा फंदे से लटकी हुई मिली।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 6 जनवरी

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले फिर बढ़े, विशेषज्ञ बोले-सतर्क रहें, घबराएं नहीं

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सब्जी मंडी में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, फ्राईपैन लेकर पति के पीछे दौड़ी पत्नी

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page