Nainital: मानसून को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

खबर शेयर करें

डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24 घंटे सक्रिय रहेगा प्रशासनिक अमला, लापरवाही पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

नैनीताल। मानसून के सक्रिय होते ही नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से समय-समय पर भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मानसून अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, टनकपुर निवासी कुनाल राम कोहली गिरफ्तार

डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन और संपर्क नंबर चौबीसों घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपद के भूस्खलन संभावित और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करते हुए हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: CM धामी का दावा...उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में 4.4% की रिकॉर्ड कमी, 3.56 लाख करोड़ का निवेश हुआ 

उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, सड़क अवरोध, भूस्खलन, जलभराव या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दूरभाष अथवा पुलिस वायरलेस के माध्यम से अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहें। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए तथा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, राज्य की सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जारी निर्देशों की अवहेलना या ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page