Uttarakhand: बस और मैक्स की आमने-सामने भिड़ंत, 33 यात्रियों में मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें

तीनधारा के पास हुआ हादसा, पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला, यातायात भी कराया बहाल

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को तीनधारा के पास एक यात्री बस और मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हरिद्वार से करीब 25 यात्रियों को लेकर एक बस जोशीमठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से देहरादून की दिशा में आ रही मैक्स वाहन से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मैक्स में आठ यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. डॉ. पंकज सिंह बने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन निगम का बड़ा फैसला...ऑनलाइन टिकट पर 10% छूट, ग्रुप बुकिंग में 15% तक लाभ

चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के समय मैक्स में सवार कुछ यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर लगने से कुछ लोगों को शरीर में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई, लेकिन किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  Weather : नौतपा की तपिश से उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी...मैदानों में हीटवेव जैसे हालात, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को शीघ्र सामान्य कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page