Haldwani: मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में मंदिर चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तेज कार्रवाई के चलते पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि चोरी गया अधिकांश सामान भी बरामद कर लिया।

यह घटना 19 और 20 मार्च की रात अमृता आश्रम के पास स्थित मंदिर में हुई, जहां अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर अंदर रखी देवी-देवताओं की मूर्तियां, तांबे-पीतल के बर्तन, घंटियां, आरती स्टैंड, आभूषण और माइक सहित कई सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, 11 नवंबर को एफआरआई में होगा भव्य आयोजन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर उसकी तलाश तेज कर दी।

21 मार्च को सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को निहारिका बैंकट हॉल लिंक रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लाल सिंह (52 वर्ष) निवासी मुखानी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित

तलाशी के दौरान उसके बैग से मंदिर से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ, जिसमें काली माता, दुर्गा माता और गणेश जी की मूर्तियां, तांबे के लोटे, पीतल की घंटियां, आरती स्टैंड, आभूषण और अन्य पूजा सामग्री शामिल है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है, जिससे पुलिस उसे आदतन अपराधी मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शीतकालीन यात्रा से फिर घूमेगा पर्यटन कारोबार का पहिया, चारधामों के कपाट बंद होने के बाद सरकार ने शुरू की तैयारियां

पूरी कार्रवाई सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक रजनी आर्या और पुलिस टीम के अन्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ, वहीं क्षेत्र में लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page