उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: नौ जिलों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे उत्तराखंड में मौसम अब करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के नौ जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है, जहां बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिल सकता है।

देर शाम यमुनोत्री घाटी में अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली चमकी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस कारण यमुनोत्री धाम सहित पूरी यमुना घाटी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नगला को नगर पालिका बनाने के प्रयास पर उत्तराखंड क्रांति दल ने उठाए सवाल

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड की बड़ी जिम्मेदारी...14 अफसर बने पर्यवेक्षक, 11 IAS और 3 IPS शामिल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं पर हुआ समझौता

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, खुले स्थानों पर जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page