Nainital: कोसी बैराज में हादसा…नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित कोसी बैराज दो परिवारों के लिए काल बन गया। बैराज में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी अंकित पुत्र प्रेम सिंह और मयंक पुत्र भारत सिंह असवाल कोसी बैराज में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हरियाणा से आई बारात लौटी बैरंग, 15 साल की बालिका का विवाह रुकवाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 30 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

कोसी बैराज में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग गहरे पानी में उतरने से बाज नहीं आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में युवक और पर्यटक बैराज पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी, बिजली लाइन मुआवजा बढ़ा, ग्रीन बिल्डिंग से लेकर लैंड पुलिंग तक बड़े फैसले

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, बैराज और अन्य जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें। अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page