देहरादून से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ के अवसर पर देहरादून से प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है, जिससे श्रद्धालु विभिन्न श्रेणियों के कोच के लिए अपनी सीटें सुरक्षित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कृषि, पर्यटन और उद्योग योजनाओं की सीएम धामी ने की समीक्षा, रोजगार–स्वरोजगार पर विशेष फोकस

दो स्पेशल ट्रेनों में से एक ट्रेन 04316 नंबर के तहत देहरादून से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाएगी, जबकि दूसरी ट्रेन 04315 नंबर के तहत प्रयागराज से वापस देहरादून लाएगी। यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और रात 11:30 बजे फाफामऊ स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: SOG–कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 896 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून से फाफामऊ तक का किराया:

  • एसी द्वितीय श्रेणी: 1,950 रुपये
  • एसी तृतीय श्रेणी: 1,380 रुपये
  • स्लीपर: 510 रुपये
  • सामान्य: 204 रुपये

देहरादून रेलवे स्टेशन के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक, एसके अग्रवाल ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए एक अहम सुविधा है, जिससे उन्हें महाकुंभ के आयोजन में आने-जाने में सहूलियत होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिहार की महिलाओं पर टिप्पणी से उबाल...उत्तराखंड के नेता को पकड़कर लाने पर 10 लाख का इनाम, महिला आयोग सख्त
Ad

You cannot copy content of this page