हल्द्वानी पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को हल्द्वानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 33 वर्षीय नर सिंह को 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रों से मिट्टी ढुलवाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित...Video

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ की अगुवाई में पुलिस टीम ने मटर गली एंजल कलेक्शन के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी संख्या UK04AE-6391 में सवार नर सिंह को रोका गया, और उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और कोतवाली हल्द्वानी में उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी ने लिया राहत-बचाव कार्यों का जायजा, हेली रेस्क्यू को प्रभावी बनाने के निर्देश

पुलिस टीम में शामिल रहे:

  1. एसआई संजीत राठौड़, प्रभारी एसओजी
  2. एसआई दिनेश जोशी, प्रभारी मंगलपड़ाव चौकी
  3. हे0का0 ललित श्रीवास्तव
  4. का0 संतोष, एसओजी
  5. का0 चंदन, एसओजी
  6. का0 अमित ठाकुर
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 13 महिलाएं, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को भी मिला सम्मान

पुलिस ने चरस तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने का ऐलान किया है, और “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page