Uttarakhand: निर्माणाधीन बिल्डिंग से मिला नेपाली मूल के मजदूर का कंकाल, लंबे समय से चल रहा था बीमार

खबर शेयर करें

बागेश्वर। Kapkot के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन भवन के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के एक मजदूर के रूप में होने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एलआईयू की गुप्त सूचना पर पुलिस को बताया गया कि मुख्य बाजार में लंबे समय से बंद पड़ी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर मानव कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, 13 भाषाओं में हेल्थ एडवाइजरी जारी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह...

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के मजदूर विनोद (करीब 50-55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्कूटी खाई में मिली, पर्यटक लापता… दो दिन बाद दिल्ली में मिला जिंदा

बताया जा रहा है कि विनोद पहले किसी मंदिर में रहता था, लेकिन बाद में बीमारी के चलते उसने नदी किनारे स्थित इस निर्माणाधीन भवन में शरण ले ली थी। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से बीमार रहने के कारण उसकी मौत हो गई। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत काफी समय पहले हुई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शराब पीते समय लक्ष्मी के साथ की छेड़छाड़, विरोध पर शुभम की हत्या, पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतारा

पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए District Hospital Bageshwar भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page