Uttarakhand: दर्दनाक हादसा…अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे खेत में गिरा, झोपड़ी पर गिरे डिवाइडर, चालक समेत दो की मौत

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरे ट्रक की चपेट में आने से चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के साथ सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी उखड़ गए और सड़क के बाईं ओर स्थित एक झोपड़ी पर जा गिरे। झोपड़ी में मौजूद महिला डिवाइडरों के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली के मॉल में 35 मिनट तक लिफ्ट में कैद रहे 13 लोग, गर्मी-उमस में किशोरी बेहोश, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

वहीं ट्रक चालक भी वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हरिद्वार छोड़ 12 जिलों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, दो चरणों में होंगे चुनाव

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ कर्मियों ने डिवाइडरों के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेज दिया गया था।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान फारुख पुत्र निवासी बहादरपुर, लक्सर (हरिद्वार) तथा कौशल्या देवी (42 वर्ष), पत्नी सुरेश, निवासी बावड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, भू-कानून के दुरुपयोग की आशंका, जांच के आदेश

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page