Uttarakhand: पुलिस की सख्ती पर बवाल…युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

खबर शेयर करें

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में एक शैक्षणिक संस्थान के बाहर पुलिस और युवक के बीच हुई झड़प ने तूल पकड़ लिया है। छात्रों के जमावड़े को हटाने पहुंची पुलिस द्वारा एक युवक की लाठी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जब एक संस्थान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में छात्र पहले ही इकट्ठा होने लगे थे। संस्थान को बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी, इसके बावजूद गेट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ठंड ने बढ़ाई सिहरन...तापमान लुढ़का, पहाड़ों में पाला, मैदानी इलाकों में कोहरे की दस्तक

जाम की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि छात्रों और बाहरी युवकों ने अपने वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े कर रखे हैं। पुलिस ने सभी को तत्काल वाहन हटाने के निर्देश दिए। अधिकांश छात्रों ने वाहन हटा लिए, लेकिन एक युवक पुलिस से उलझ गया और बहसबाजी करने लगा।

पुलिस के समझाने के बावजूद युवक नहीं माना। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर लाठियों से पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी...रोडवेज चालक का 5 हजार का चालान, ऑल्टो कार सीज

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया।

एसएसपी ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच के बाद एसआई जितेंद्र कुमार और एक एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समाया लोडर, चालक की मौत

एसएसपी ने साफ कहा है कि पुलिस बल में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

घटना के बाद क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है, वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बहस तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page