हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति का विस्तार, कनिका वासुदेव महिला अध्यक्ष और कनिष्क ढींगरा युवा अध्यक्ष बने

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति (पंजीकृत) ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है। समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से कनिका वासुदेव को महिला (वूमेन्स विंग) अध्यक्ष और कनिष्क ढींगरा को युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मर्डर मिस्ट्री का खुलासा...युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में 2 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

नई कार्यकारिणी में प्रदीप कक्कड़ को कोऑर्डिनेटर, नरेंद्र भूटियानी, उमंग वासुदेव, राजकुमार आनंद और राजीव वाही को उपाध्यक्ष बनाया गया है। हितेंद्र भसीन को संगठन मंत्री तथा ज्ञान स्वरूप ग्रोवर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा और हनी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सचिन साहनी, अंकुर मोंगा और सविता सदाना को उप सचिव, गुलशन अरोड़ा को सांस्कृतिक सचिव, शिखर आहूजा को मीडिया प्रभारी तथा लव बक्शी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पशु चिकित्सा विभाग के चालक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

बैठक में समिति के महामंत्री मुकेश ढींगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम समाज के उत्थान, युवाओं को संगठन से जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा पंजाबी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर फूटा जनआक्रोश, बाजार बंद, सड़कों पर उतरे लोग

समिति ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को सुबह 11 बजे होटल जैस्मिन ग्रैंड (एसी हॉल), बरेली रोड, जनता पेट्रोल पंप के सामने, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से समारोह में शामिल होकर नई टीम का उत्साहवर्धन करने और अपना आशीर्वाद देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page