गणेश गोदियाल फिर बने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को मिला प्रचार समिति का जिम्मा

खबर शेयर करें

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड आना पड़ेगा महंगा, 1 जनवरी से दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस लागू

नए संगठनात्मक ढांचे के तहत प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों में लगेगा सेंसर, 30 करोड़ का प्रस्ताव एनडीएमए को भेजा

वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

बता दें कि गणेश गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वे 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक इस पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ा, मांग के बावजूद नहीं होगी कटौती
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page