Uttarakhand: टिहरी गढ़वाल में भीषण हादसा…300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 की मौके पर मौत, 2 घायल

खबर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल। हरिद्वार से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे लोगों का वाहन गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार 10 लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के नैलचामी क्षेत्र के चकरेड़ा गांव से 10 लोग हरिद्वार अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान दोपहर करीब 2:15 बजे उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: आज पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, 27 अगस्त तक बरसात का दौर जारी रहने की चेतावनी

घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, विधायक किशोर उपाध्याय, एसएसपी श्वेता चौबे और सीएमओ डॉ. श्याम विजय मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल पर तीखा मोड़ और अधिक ढलान है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी

मृतकों के नाम:

  1. आशा लाल (40) पुत्र अषाडू, ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना
  2. विजय लाल (36) पुत्र भुरखिलिया, ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना
  3. प्रेमलाल (60) पुत्र संतूलाल, ग्राम चकरेड़ा घनसाली
  4. महावीर (60) पुत्र विशु लाल, ग्राम चकरेड़ा घनसाली
  5. शिव सिंह (35) पुत्र पुष्कर सिंह, चालक, ग्राम होल्टा घनसाली
  6. सोहन लाल (65) पुत्र गोपाल, ग्राम चकरेड़ा घनसाली
  7. लक्ष्मण (65) पुत्र मुरखिलिया, ग्राम चांजी घनसाली
  8. एक अज्ञात शव (शिनाख्त शेष)

You cannot copy content of this page