Uttarakhand: बागेश्वर में फिर कांपी धरती…4 महीने में 11वीं बार महसूस हुए भूकंप के झटके

खबर शेयर करें

बागेश्वर। जनपद में गुरुवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप का समय दोपहर 02:42 बजे (आईएसटी) दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता मात्र 1.8 मापी गई, जो काफी कम श्रेणी में आती है। भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.133 और देशांतर 79.843 पर स्थित बताया गया है, जो बागेश्वर क्षेत्र के आसपास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप की गहराई केवल 5 किलोमीटर आंकी गई, जिससे यह सतह के काफी करीब रहा। इसके बावजूद कम तीव्रता होने के कारण इसका प्रभाव सीमित रहा और अधिकांश लोगों ने इसे हल्के झटकों के रूप में ही महसूस किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती, कैंसर पैदा करने वाले रसायनों की पहचान के लिए बनेगी नई नियमावली

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की आपदा की सूचना नहीं मिली है। संबंधित विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

भूविज्ञानी सुनील दत्त ने बताया कि इस तरह के कम तीव्रता वाले भूकंप सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा होते हैं और आमतौर पर नुकसानदेह नहीं होते। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पिछले चार महीनों में यह 11वीं बार है जब बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना देने की अपील की है।

You cannot copy content of this page