Uttarakhand: राजाजी टाइगर रिजर्व में वीआईपी शादी पर कार्रवाई…दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर व वन दारोगा हटाए गए

खबर शेयर करें

हरिद्वार/देहरादून: राजाजी टाइगर रिजर्व स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजानदास के बेटे की शादी कराए जाने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। नियमों के उल्लंघन और लापरवाही सामने आने पर दो फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक रेंजर और वन दारोगा को उनके पद से हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रानीपुर गेट पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड अमित सैनी और अभिषेक कंडारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार रेंज के रेंजर महेश सेमलवाल और वन दारोगा अमृता को भी हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शाम 5 बजे तक बढ़ा मतदान का समय

बताया जा रहा है कि वीआईपी शादी समारोह के दौरान प्रतिबंधित सामान जंगल क्षेत्र में पहुंचाया गया था, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। वन्यजीव क्षेत्र में इस तरह के आयोजन और सामग्री ले जाने पर सख्त नियम लागू होते हैं, जिनके उल्लंघन को गंभीरता से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज मर्डर: पत्नी के कथित प्रेमी की पति ने की हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक राजीव धीमान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच जारी है और आगे भी जिम्मेदारी तय करते हुए और कार्रवाई की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंडोनेशिया में भीषण ट्रेन हादसा: जकार्ता के पास दो ट्रेनों की टक्कर में 14 मौतें, कई यात्री घायल
Ad

You cannot copy content of this page