Uttarakhand: शादी समारोह में विवाद बना खूनी वारदात…पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की कर दी हत्या, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जनपद के अस्कोट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा से सटे द्वालीसेरा गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। गांव के ही भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कोच्चि बंदरगाह पर ईरानी युद्धपोत को मिली शरण, ईरान ने जताया आभार

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि भुवन प्रसाद ने तैश में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोले-उत्तराखंड को मिलेंगे कई लाभ

घटना का पता तब चला जब आरोपी के परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां गीता देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी का झांसा देकर 9 साल तक शोषण का आरोप, महिला अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी शादीशुदा हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page