उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाड़ा पर्ची’ का काला खेल: तीन गुना किराया, 10% कमीशन...किसके संरक्षण में फल-फूल रहा सिंडिकेट?

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। विशेषकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी राहत: डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सीटी और एमआरआई कन्ट्रास्ट डाई अब सस्ती दरों पर उपलब्ध

उधर, मैदानी जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। देहरादून सहित हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में कोहरा छाए रहने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दहेज उत्पीड़न केस में फौजी पति बरी, 11 साल बाद शिकायत पर कोर्ट ने उठाए सवाल

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि कोहरे और ठंड के चलते वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की जानकारी लेकर ही निकलें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page