बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, 4 शव बरामद, कई लापता

खबर शेयर करें

जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा हो गया। खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरा एक क्रूज संतुलन बिगड़ने से डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे।

हादसे के बाद अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं 18 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-NCR में नवजात तस्करी पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने चार शव निकाले जाने की पुष्टि की है। वहीं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है और हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाक संघर्ष पर फिर बोले ट्रंप — कहा, “मैंने कराया युद्धविराम”, भारत ने पहले ही किया था इंकार

हादसे का कारण अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित होकर डूब गया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और प्रशासन से अपील की कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए तथा लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जाएं। साथ ही उन्होंने मामले में मजिस्ट्रेट जांच और क्रूज ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग भी की है।

You cannot copy content of this page