Haldwani: एसी का आउटडोर ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी भी झुलसी, दोनों की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घर की छत पर एसी का आउटडोर ठीक करते समय 45 वर्षीय व्यक्ति करंट की चपेट में आ गए। पिता को बिजली का करंट लगा देख उनकी 12 वर्षीय बेटी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन पिता को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई और दोनों को उपचार के लिए डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

एसी ठीक करने छत पर गए थे नदीम

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के वार्ड छह में लाल मस्जिद के पास रहने वाले 45 वर्षीय नदीम कार के गैराज में काम करते थे। सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह घर की छत पर एसी का आउटडोर ठीक करने गए थे। इसी दौरान वह पास लगे बिजली के पोल से आए करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद नदीम की चीख-पुकार सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिज्बा घबरा गई और पिता को बचाने के लिए दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाक संघर्ष विराम पर ट्रंप की प्रतिक्रिया... "दोनों देशों के नेतृत्व की सराहना, कश्मीर पर मध्यस्थता को तैयार"

पिता को बचाने पहुंची मासूम भी करंट की चपेट में

अलिज्बा ने जैसे ही अपने पिता को हाथ लगाया, वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गई। देखते ही देखते दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई और दोनों को वहां से बाहर निकाला।

परिजन दोनों को तत्काल एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नदीम और अलिज्बा दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पिता-पुत्री की मौत से परिवार में मचा कोहराम

एक साथ पिता और बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एसटीएच पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सुमित हृदयेश समेत स्थानीय नेता भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मेधावी छात्रों को राहत...छात्रवृत्ति परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 23 मई तक करें आवेदन

हादसे के बाद मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। पिता को बचाने के प्रयास में मासूम बेटी की जान चले जाने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया।

मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम

बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि दोनों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page