नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: एक वोट से अध्यक्ष बनीं दीपा दरम्वाल, टॉस से उपाध्यक्ष बनीं देवकी बिष्ट

खबर शेयर करें

नैनीताल: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावी नतीजे आखिरकार सामने आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस की पुष्पा नेगी को महज़ एक वोट से मात देकर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट की किस्मत ने टॉस के जरिए बाज़ी मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दिवाली पार्टी के दौरान खूनी विवाद...15 साल के अर्श की पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर गंभीर आरोप

नैनीताल कोषागार में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को 11 और कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले, जबकि एक वोट रद्द हो गया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को बराबर वोट मिले। इसके बाद टॉस कराया गया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी घोषित की गईं।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुए इस चुनाव में पांच जिला पंचायत सदस्य रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे। कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर अपहरण के आरोप लगाए थे। कांग्रेस इस मामले को हाईकोर्ट तक ले गई थी, जिसके बाद नतीजे डबल लॉकर में सीलबंद रख दिए गए थे। आज (19 अगस्त) निर्वाचन आयोग ने आखिरकार चुनाव परिणाम घोषित कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे में 6,557 टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू...10वीं, ITI और इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए सुनहरा मौका
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page