देहरादून एयरपोर्ट ने जारी किया शीतकालीन फ्लाइट शेड्यूल, कुल 23 उड़ानों का समय तय

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून हवाई अड्डे पर शीतकालीन उड़ानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इसमें चार प्रमुख एयरलाइंस की कुल 23 उड़ानें शामिल हैं।

इस शेड्यूल के अनुसार दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कुल्लू मनाली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 अगस्त 2025

इंडिगो की ओर से सबसे अधिक 16 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।
एयर इंडिया की 4 उड़ानें,
एलाइंस एअर की 2 उड़ानें,
और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1 उड़ान शामिल है।

प्रमुख उड़ानें (प्रस्थान समय व प्रभावी तिथि)
अहमदाबाद –
इंडिगो, सुबह 8:30, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन
दिल्ली – एयर इंडिया, सुबह 8:40, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन
दिल्ली-कुल्लू – एलाइंस एअर, सुबह 8:45, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन
भुवनेश्वर – इंडिगो, सुबह 9:05, 28 अक्टूबर से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
मुंबई – एयर इंडिया, सुबह 10:25, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन
बेंगलुरु – एयर इंडिया एक्सप्रेस, शाम 4:05, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुआ टैक्स चोरी का सिंडिकेट, सरकार को रोजाना लाखों का नुकसान

इस शेड्यूल के अनुसार अधिकांश उड़ानें प्रतिदिन संचालित होंगी, जबकि कुछ गंतव्य जैसे भुवनेश्वर और कुल्लू-मनाली के लिए विशेष दिन तय किए गए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उड़ान से पहले समय पर चेक-इन करें और किसी भी बदलाव के लिए एयरलाइंस की वेबसाइट व कस्टमर केयर से पुष्टि अवश्य करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तीन शिकायतें, दो शासनादेश...फिर भी कार्रवाई नहीं, अब CM तक पहुंचा पंचायत चुनाव सुधार का मामला

You cannot copy content of this page