उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में भी संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी कर बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जमीन घोटाले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, निलंबित IAS वरुण चौधरी समेत 10 के खिलाफ मुकदमा

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से आसमान साफ रहने से दून के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री रहा। आज भी तापमान इसी स्तर पर रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई...दो फर्मों पर छापा, मौके पर वसूले 2.35 करोड़ रुपये

You cannot copy content of this page