देहरादून: जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार की ‘लुटेरी दुल्हन’, 1.25 करोड़ रुपए ठगे

खबर शेयर करें

देहरादून। मौजूदा समय में पति-पत्नी के बीच अनबन और डाइवोर्स एक सामान्य घटना बन चुकी है, लेकिन एक महिला का पैसों के लिए बार-बार शादियां करना और फिर डाइवोर्स के नाम पर लाखों रुपए ठगना एक अजीब और अनोखा मामला बनकर सामने आया है। जयपुर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो अमीर पुरुषों को जाल में फंसा कर उनसे शादियां करती और बाद में गंभीर आरोप जैसे दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाकर उन्हें फंसा देती थी। फिर इन मामलों को रफादफा कराने के लिए वह उनसे लाखों की रकम वसूलती थी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 150 CCTV खंगाल कर पुलिस ने किया खुलासा

जयपुर पुलिस ने आरोपी महिला को ‘लुटेरी दुल्हन’ करार दिया है। महिला ने कई पुरुषों से शादी की और उनसे कुल 1.25 करोड़ रुपये वसूल किए। पुलिस की जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड की रहने वाली सीमा उर्फ निक्की ने अपनी पहली शादी 2013 में आगरा के एक कारोबारी से की थी। कुछ समय बाद उसने कारोबारी के परिवार के खिलाफ केस कर दिया और फिर समझौते के तौर पर 75 लाख रुपये लिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में आचार संहिता लागू
Ad

इसके बाद 2017 में सीमा ने गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की और फिर उससे भी 10 लाख रुपये वसूल किए। इसी तरह, 2023 में उसने जयपुर के एक व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया और उससे शादी की। इस बार उसने 36 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।

जयपुर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और पता चला कि सीमा मैट्रिमोनियल साइट्स पर शिकार की तलाश करती थी। वह ऐसे पुरुषों को निशाना बनाती थी जो तलाकशुदा होते थे या जिनकी पत्नियां मर चुकी थीं। महिला पहले उन पुरुषों से शादी करती, फिर उन पर दहेज और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाती, जिसके बाद वह उन्हें डाइवोर्स और समझौते के नाम पर लाखों रुपये ठगती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हेमंत द्विवेदी बने बदरी-केदार समिति के नए अध्यक्ष, सीएम धामी ने सौंपी जिम्मेदारी

पुलिस के अनुसार, सीमा ने विभिन्न राज्यों में कई मामलों में समझौते के तौर पर 1.25 करोड़ रुपये तक की रकम ठगी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page