Haldwani: घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 150 CCTV खंगाल कर पुलिस ने किया खुलासा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नगदी बरामद की गई है।

घर खाली देख चोर ने किया हाथ साफ

पुलिस के अनुसार आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1 निवासी हेमचंद्र लोहनी ने 12 मार्च 2026 को थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि वह 2 मार्च से 5 मार्च तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला, अल्मोड़ा गए हुए थे। जब वह 5 मार्च को घर लौटे तो देखा कि अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात, पेराई सत्र 2025–26 में गन्ने का भाव 30 रुपये बढ़ा

इस मामले में पुलिस ने FIR संख्या 23/26 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र को सौंपी।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पकड़ा आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और सीओ रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मैनुअल इंटेलिजेंस और अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेटिंग-गेटिंग’ से फल-फूल रहा टैक्स चोरी का सिंडिकेट, अफसरों की मिलीभगत से सरकार को रोज लाखों का चूना

हल्दीखाल मार्ग से दबोचा गया शातिर

पुलिस टीम को 13 मार्च को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार निवासी चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नगदी बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र, दो पौंची, एक नथ व बैग टीका, दो झुमके, ₹2250 नगद, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अभिनेत्री अरुषि निशंक से चार करोड़ की ठगी, दो फिल्म प्रोड्यूसर्स पर मुकदमा दर्ज

पहले भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना काठगोदाम में चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

घटना का सफल खुलासा करने पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹2000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, बलवंत सिंह, धीरज सुगड़ा, रविंद्र खाती और अरविंद (एसओजी/सर्विलांस) शामिल रहे।

खास तौर पर कांस्टेबल बलवंत सिंह और रोहित कुमार ने आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page