भारी बारिश अलर्ट: बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित

खबर शेयर करें

देहरादून/चमोली। प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 12, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऑनलाइन एसएससी परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ अभ्यर्थी पकड़ा, नकल गैंग का पर्दाफाश

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अलर्ट अवधि के दौरान किसी भी यात्री को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ धाम यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: चोरी करने घुसा युवक शराब पीकर होमस्टे में ही सो गया, सुबह पकड़ा गया

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। डेंजर जोन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर 24 घंटे जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं ताकि मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत खोला जा सके। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं, जबकि नदी के जलस्तर की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग को मिली बड़ी सौगात...सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे, 3.87 करोड़ की स्वीकृति

You cannot copy content of this page