उत्तराखंड: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की जान गई

खबर शेयर करें

देहरादून। छिद्दरवाला क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी तीनों वाहन देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवक संतुलन खोकर आगे चल रहे ट्रक के नीचे आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज मैदानी इलाकों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है वहीं, टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मां से विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची राजस्व पुलिस

प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो चालक का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कौस्तुभ भट्ट ने फिंस्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

You cannot copy content of this page