रामनवमी पर देश को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया पंबन वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर देश को बड़ी सौगात देते हुए तमिलनाडु के रामेश्वरम में बने पंबन वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया। 2.07 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज देश का पहला और एशिया का सबसे आधुनिक वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर उठकर बड़े जहाजों को गुजरने की सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप बोले- शी जिनपिंग का आकलन सही था, बाइडन कार्यकाल में पतन की ओर बढ़ रहा था अमेरिका

ब्रिज की खासियतें:

  • 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन – जो इसे पुराने पुल से 3 मीटर ऊंचा बनाता है।
  • उन्नत तकनीक का उपयोग – इसमें एंटी-कोरोजन तकनीक, पॉलीसिलॉक्सेन पेंट, स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा।
  • तेज और सुरक्षित ट्रेन परिचालन – यह पुल 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेलगाड़ियों को सुरक्षित परिचालन की सुविधा देगा और अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक सक्षम है।
  • तेजी से खुलने और बंद होने की सुविधा – यह पुल जहाजों के लिए सिर्फ 5 मिनट में खुल सकता है और 3 मिनट में फिर से बंद किया जा सकता है।
  • 5 साल में निर्माण पूरा, लागत 535 करोड़ रुपये – पीएम मोदी ने 2019 में इस पुल का शिलान्यास किया था, जिसे 5 वर्षों में पूरा किया गया।
यह भी पढ़ें 👉  अहमदाबाद विमान हादसा: इकलौते बचे रमेश विश्वास ने सुनाया खौफनाक मंजर, पीएम मोदी ने अस्पताल में जाना हाल

भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि

इस ब्रिज का उद्घाटन भारतीय रेलवे और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह पुल न केवल भारत की तकनीकी श्रेष्ठता को दर्शाता है, बल्कि दक्षिण भारत में रेल परिवहन को भी मजबूत करेगा।

You cannot copy content of this page