प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड को देंगे 8260 करोड़ की विकास सौगात

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों को 8260 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश के 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी सीधे हस्तांतरित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून पहुंचेंगे। 11:45 बजे वह उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12:05 बजे वह हितधारकों से संवाद करेंगे और 12:30 बजे से राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत

8140 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
प्रधानमंत्री कुल 8140 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में ट्रंप और मस्क के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन, 50 राज्यों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा
अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोनों में पेयजल आपूर्ति परियोजना
पिथौरागढ़ में विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ
सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र
हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान

जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होगा
देहरादून की सौंग बांध पेयजल परियोजना, जिससे शहर को 150 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति होगी
नैनीताल की जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल, सिंचाई और बिजली उत्पादन में सहायक होगी
विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना
चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना
नैनीताल में अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बजट 2025-26 आज होगा पेश, प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करेगा सरकार का खाका

कृषि और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बल
प्रधानमंत्री मोदी फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित करेंगे। इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य के पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, शिक्षा और खेल के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।
रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page