Uttarakhand: प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत, नवजात को जन्म देने के कुछ घंटे बाद थमी सांस

खबर शेयर करें

बागेश्वर। जिले के गरुड़ ब्लॉक के सैलाबगड़ मेगड़ीस्टेट निवासी भावना देवी की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव और तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भावना देवी ने रविवार शाम सीएचसी बैजनाथ में एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया था। प्रसव के करीब पांच घंटे बाद जिला अस्पताल के आईसीयू में उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत

एएनसी विवरण के अनुसार भावना देवी की अंतिम माहवारी (एलएमपी) की तारीख 6 नवंबर 2025 और संभावित प्रसव तिथि 13 अगस्त 2026 दर्ज थी। यह उनकी छठवीं गर्भावस्था थी। रविवार, 9 अगस्त की शाम प्रसव पीड़ा होने पर ग्राम सिमसाल की आशा कार्यकर्ता उन्हें निजी वाहन से शाम करीब 5:30 बजे सीएचसी बैजनाथ लेकर पहुंचीं। यहां शाम 7:32 बजे उन्होंने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने श्रमिकों व उनके आश्रितों के खातों में भेजे 25 करोड़ रुपये

प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई। हालांकि, महिला में पहले से खून की कमी थी और उनकी डिलीवरी को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया था। प्रसव के करीब एक घंटे बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और अत्यधिक रक्तस्राव के साथ चक्कर आने की शिकायत होने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (बड़ी अपडेट): खीरगंगा के बाद हर्षिल में फटा बादल, तेलगाड़ नदी उफान पर, गंगोत्री हाईवे बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...Video

सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

स्थिति बिगड़ने पर सीएचसी बैजनाथ में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, केंद्र में ब्लड बैंक और पर्याप्त रक्त की व्यवस्था नहीं होने के कारण खून की जगह वैकल्पिक दवाइयां दी गईं। उस समय तक भावना देवी बातचीत कर रही थीं और उनके वाइटल्स स्थिर बताए गए।

हालात की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने रात करीब 8:30 बजे उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से महिला करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हेमकुंड यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

आईसीयू में भी नहीं बच सकी जान

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात करीब 12:25 बजे भावना देवी ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों और संबंधित उच्चाधिकारियों को दे दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page