हल्द्वानी: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से, नकलविहीन संचालन के लिए प्रशासन सख्त…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: भाजपा नेता हत्याकांड...4 आरोपी गिरफ्तार, बुलडोजर कार्रवाई से गरमाया माहौल...तस्वीरें

सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई ने जानकारी दी कि नैनीताल जिले को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट, 20 को गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी उत्सव डोली

इसके अलावा, सभी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में विभागाध्यक्ष ने असिस्टेंट प्रोफेसर को पीटा, इस्तीफे की पेशकश

प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा में अनुशासन बनाए रखें और पूरी ईमानदारी से परीक्षा दें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page