Uttarakhand: “एक्शन मोड में कांग्रेस”…कुमारी सैलजा बोलीं-संगठन होगा मजबूत, जनता बदलाव के मूड में

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग/देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। खाली पड़े ब्लॉक अध्यक्षों के पद जल्द भरे जाएंगे और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह “एक्शन मोड” में है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं और प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर महिलाओं के खिलाफ घटनाएं चिंताजनक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बीएलओ आउटरीच अभियान 10 जनवरी तक बढ़ा, अब तक 65% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए सैलजा ने कहा कि अब तक पूरे मामले का सच सामने नहीं आया है। उन्होंने इस मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग दोहराई और कहा कि सच्चाई दबाने की कोशिश हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: घर के पास से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, गांव में दहशत

चारधाम यात्रा को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना था कि यात्रा मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग तो लगाए गए हैं, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। यात्रियों को जाम, ठहरने और आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बेरोजगारी और पलायन को उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्याओं में गिनाते हुए कहा कि गांव खाली हो रहे हैं, जो राज्य की हकीकत को बयां करता है। पेपर लीक मामलों को लेकर भी उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वित्त सचिव से वार्ता सफल...मांगों पर सहमति के बाद राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने आंदोलन लिया वापस

रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page