होली पर दो दिन बंद रहेगा कॉर्बेट पार्क, 15 मार्च से खुलेगा पर्यटन जोन

खबर शेयर करें

रामनगर। होली के मद्देनजर कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने 13 और 14 मार्च को पार्क बंद करने का निर्णय लिया है। पार्क प्रशासन ने जंगल की शांति और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इस दौरान जंगल सफारी और नाइट स्टे पूरी तरह बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हल्द्वानी, 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हुए शामिल...Video

कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि होली के दौरान लोग उत्सव में मग्न रहते हैं, जिससे जंगल की शांति भंग हो सकती है। ऐसे में 13 मार्च की शाम और 14 मार्च को पार्क पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, 13 मार्च की सुबह जंगल सफारी जारी रहेगी, लेकिन दिन की सफारी और नाइट स्टे रद्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बोलेरो 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, दो घायल

15 मार्च से पार्क पुनः खुलेगा और पर्यटक झिरना, ढिकाला, बिजरानी, ढेला, दुर्गा देवी व गिरिजा जोन में जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों को सफारी के लिए एडवांस ऑनलाइन बुकिंग कराने की सुविधा दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: नेस्ले इंडिया का दमदार प्रदर्शन...पहली तिमाही में बिक्री 25.4% बढ़कर ₹6,363 करोड़, मुनाफे में 47.9% का उछाल

You cannot copy content of this page