IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ से पहले इंजन में लगी आग, 232 यात्रियों को इमरजेंसी में निकाला गया

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। देश की राजधानी में रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) पर दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स की फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले इंजन में आग लग गई। इस घटना से विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई, हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार तड़के करीब 1:08 बजे की है। एयरबस A330 (फ्लाइट नंबर LX 147) रनवे पर उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसके एक इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। पायलट और क्रू ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए टेकऑफ रद्द कर दिया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा फैसला: नए समुद्री रास्तों का ऐलान, वैश्विक तेल सप्लाई पर असर की आशंका

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान में इमरजेंसी स्लाइड खोल दी गई, जिसके जरिए यात्रियों को तेजी से बाहर निकाला गया। जिन यात्रियों को स्लाइड से उतरने में दिक्कत थी, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान मची अफरातफरी में 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिड-एयर संकट टला: Air India Express फ्लाइट में धुआं, ‘मेडे’ कॉल के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

एयरलाइन के अनुसार, विमान में कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

एयरलाइन ने घटना के बाद आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। साथ ही, तकनीकी खराबी और आग लगने के कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर

इस घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट सुरक्षा और विमानों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page