Uttarakhand: हीट वेव का अलर्ट…देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून: जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। भीषण गर्मी से जनजीवन पर पड़ रहे असर को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी Savind Bansal ने बड़ा निर्णय लेते हुए सोमवार को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा हालात में बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डाला जा सकता। मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव अलर्ट को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रजत जयंती उत्सव में पीएम मोदी देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात

सिर्फ शिक्षा संस्थानों तक ही नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, दवाइयां, ठंडे पेयजल और आपात सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 26 अप्रैल 2025

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खासतौर पर बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 1 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद

जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि गर्मी का प्रकोप इसी तरह जारी रहा तो आगे भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page