हल्द्वानी: उत्थान मंच में 11 मार्च को होगी महिला होली गायन एवं स्वांग प्रतियोगिता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला होली गायन एवं स्वाँग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 मार्च को दिन में 12 बजे से हीरा नगर स्थित उत्थान मंच के प्रांगण में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वित्त सचिव से वार्ता सफल...मांगों पर सहमति के बाद राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने आंदोलन लिया वापस

मंच के सचिव देवेन्द्र तोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है और यह 11 मार्च दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। प्रत्येक दल में प्रतिभागियों की संख्या 10 सदस्य ही मान्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: लंबे समय से अनुपस्थित और गंभीर बीमार शिक्षकों को मिलेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

देवेन्द्र तोलिया ने कुमाऊँनी होली गायन एवं स्वाँग के पारंपरिक आनंद का अनुभव करने के लिए होली पर्व पर आस्था रखने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिनदहाड़े पुलिस पर हमला...लक्सर ओवरब्रिज पर अंधाधुंध फायरिंग, मोस्ट वांटेड विनय त्यागी को लगी गोलियां
Ad

You cannot copy content of this page