हल्द्वानी: मैक्स हॉस्पिटल ने गर्दन और पीठ दर्द पर किया जनजागरूकता सत्र, डॉ. मनीष गर्ग ने दी महत्वपूर्ण सलाह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज ने शुक्रवार को एक जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया, जिसमें बढ़ते गर्दन और पीठ दर्द के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस सत्र का उद्देश्य आम जनता को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के कारणों, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक करना था।

सत्र का संचालन अस्पताल के न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग ने किया। इस दौरान डॉ. गर्ग ने कहा, “आजकल की जीवनशैली, गलत मुद्रा और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण गर्दन और पीठ दर्द की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हल्द्वानी क्षेत्र से भी कई मरीज गंभीर स्थिति में हमारे पास पहुंचते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हीटवेव अलर्ट...स्कूलों में ‘वाटर बेल’ अनिवार्य, समय बदलने के निर्देश

उन्होंने आगे बताया, “इस समस्या से बचाव के लिए कुछ सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं जैसे सही तरीके से बैठना, लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने पर नियमित अंतराल पर ब्रेक लेना, प्रतिदिन 30-40 मिनट टहलना और योग करना। ये सभी उपाय गर्दन और पीठ दर्द से बचाव में मदद कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को चिकित्सा संबंधी सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। अस्पताल भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगा, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

You cannot copy content of this page