उत्तराखंड: शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, दादी-पोते की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे

खबर शेयर करें

चमोली कुमाऊं सीमा से लगे पातला (ताल) गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दादी-पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लाल सागर में फिर बढ़ा तनाव, हूती विद्रोहियों का दो सऊदी तेल टैंकरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा

सो रहे परिवार को नहीं मिला संभलने का मौका

तहसीलदार अक्षय पंकज के अनुसार, घर में पांच लोग सो रहे थे, जब अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग झुलस गए।

यह भी पढ़ें 👉  BSF में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 3588 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त तक करें आवेदन

प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पटवारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ी दरकने से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल क्षतिग्रस्त, हिमस्खलन का खतरा बरकरार

You cannot copy content of this page