मुंबई के होटल में शख्स ने की खुदकुशी, पत्नी और रिश्तेदार पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

मुंबई। मुंबई के विले पार्ले स्थित सहारा होटल में 41 वर्षीय निशांत त्रिपाठी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एनीमेशन इंडस्ट्री में काम करता था और उसका परिवार कानपुर में रहता है। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक की मां की शिकायत पर पत्नी अपूर्वा पारीक और मौसी प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वेबसाइट पर अपलोड किया था सुसाइड नोट

निशांत त्रिपाठी ने 28 फरवरी को आत्महत्या की थी, लेकिन मामला तब सामने आया जब उसके परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने 6 मार्च को इसकी जानकारी दी। सुसाइड से पहले निशांत ने अपनी कंपनी की वेबसाइट पर एक आखिरी संदेश लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और मौसी को ठहराया।

यह भी पढ़ें 👉  कर्ज का बोझ नहीं सह सका पिता, पत्नी-बेटे संग उठाया खौफनाक कदम

होटल में तीन दिन पहले बुक किया था कमरा

पुलिस के अनुसार, निशांत ने आत्महत्या से तीन दिन पहले होटल में कमरा बुक किया था। घटना के दिन उसने कमरे के बाहर “डू नॉट डिस्टर्ब” का बोर्ड लगा दिया था। जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और उसे फंदे से लटका पाया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई...ओखलकांडा के BDO देशराज हटाए गए, रामनगर में ABDO पद पर भेजे गए

सुसाइड नोट में लिखा आखिरी संदेश

निशांत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा,
“हाय बेब, जब तक तुम यह पढ़ोगी, मैं जा चुका होऊंगा। मैं आखिरी पलों में तुमसे नफरत कर सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। मैंने तुमसे हमेशा प्यार किया और यह खत्म नहीं होगा। मेरी मां जानती है कि मेरे संघर्षों के अलावा तुम और प्रार्थना मौसी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हो। मैं तुमसे विनती करता हूं, अब मां के पास मत जाना। वह पहले ही टूट चुकी है, उसे शांति से शोक मनाने दो।”

पत्नी और मौसी के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद निशांत की मां ने मुंबई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 108 के तहत पत्नी अपूर्वा पारीक और मौसी प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रेमिका को पास कराने के लिए कराया पेपर लीक, पास होते ही हुआ ब्रेकअप तो प्रेमी ने खोल दिया राज...6 गिरफ्तार

You cannot copy content of this page