चकराता: खाई में गिरी कार, चार बच्चों समेत आठ लोग घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। चकराता में देर रात एक हादसे में हरियाणा के आठ लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार बच्चे भी सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सभी को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घटना देर रात की है। हरियाणा के यमुनानगर से आठ लोग एक अल्टो कार में चकराता घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ टीम के एडिशनल उप निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि वाहन गिरने की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: SWAYAM पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का बड़ा विस्तार, 5 नए ऑनलाइन कोर्स को मिली मंजूरी

घायलों की सूची

  1. माधव (7)
  2. कशिश (4 माह)
  3. अवव्या (4 माह)
  4. स्मरण (15)
  5. रजत (29)
  6. ईशा (23)
  7. अमित (35)
  8. दिव्या (26)

स्थिति स्थिर, लेकिन चोटें गंभीर

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए एसडीआरएफ टीम की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा हिमालय, भव्य सजावट के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट

सुरक्षा के प्रति चिंता

इस घटना ने चकराता क्षेत्र की सड़कों पर सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा बैरियर लगाने और सड़क संकेतकों की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट

You cannot copy content of this page