हरिद्वार: बहादराबाद में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लिसाड़ी गांव से पांच युवक हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में केयर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य (38) पुत्र हवा सिंह, और मनीष (36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रकाश (40) पुत्र रघुवीर ने भी दम तोड़ दिया। महिपाल पुत्र घांसीराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ऑटो से उतरते समय चक्कर आने से गिरी मां, ढाई साल की मासूम की मौत

पुलिस की कार्रवाई

थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक हरियाणा के लिसाड़ी गांव के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के संबंध में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जीएसटी फर्जीवाड़े पर एसआईबी का छापा, 1.20 करोड़ की वसूली

परिजनों में मातम

इस हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और स्थानीय लोगों ने युवाओं की असमय मौत पर गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गौलापार में ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

सड़क पर खड़े ट्रकों को लेकर उठे सवाल
इस हादसे ने हाईवे पर खड़े ट्रकों की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page