Uttarakhand: रानीखेत में दर्दनाक हादसा…150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील अंतर्गत सौनी बिनसर के तितालीखेत क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे एक राहगीर ने डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली रानीखेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा घाट खचाखच भरे

हादसे का शिकार हुई कार (सीएच 01 सीबी 5868) करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली वारदात: घरेलू विवाद में पत्नी ने पति की जीभ दांतों से काटी, हालत नाजुक

मृतकों में एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी निवासी बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर किसी भी मृतक के पास पहचान पत्र नहीं मिला। एक मोबाइल फोन पर आए कॉल के आधार पर जीवन चंद्र जोशी की पहचान संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: निर्माणाधीन बिल्डिंग से मिला नेपाली मूल के मजदूर का कंकाल, लंबे समय से चल रहा था बीमार

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कब और कैसे हुआ।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page