बारिश का कहर: बुआखाल-रामनगर एनएच 121 पर कलगड़ी पुल ढहा, दो ब्लॉकों का संपर्क टूटा

खबर शेयर करें

पौड़ी। जनपद पौड़ी में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-121 पर कलगड़ी का पुल बुधवार को पश्चिमी नयार नदी के उफान में बह गया। पुल ढहने से विकासखंड थलीसैंण और पाबौ का जिला मुख्यालय पौड़ी से संपर्क पूरी तरह कट गया है। यह पुल दोनों ब्लॉकों को जोड़ने का एकमात्र रास्ता था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन...बिजली विभाग का जेई 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्रामीणों के अनुसार आने वाले दिनों में इस पुल के अभाव में कई गांवों में जनसुविधाओं की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था और स्थायी पुल निर्माण की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची, विभिन्न शहरों से घोषित किए उम्मीदवार

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल और संजय नौटियाल ने बताया कि सैंजी ग्राम सभा के कोठला गांव में पेयजल लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बुधवार सुबह से ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में कई लोगों ने थामा हाथ

इधर, पाबौ के कलुण और खातस्यूं पट्टी के क्यार्द गांव में कई आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। हालात बिगड़ने के कारण प्रभावित परिवारों को क्यार्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page